LETEST
Blog

दीपका में ‘कमल’ खिला: ऋषि सिदार की रिकॉर्ड जीत, गोपाल मोदी के नेतृत्व में भाजपा का विजय अभियान जारी…

निकटतम प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से हराया | गोपाल मोदी बोले- ‘जनता का विश्वास हमारी ताकत’ |

दीपका // नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड और ऐतिहासिक जीत दर्ज कर दी है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी ऋषि सिदार ने भारी जनसमर्थन के साथ अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को बड़े मतों के अंतर से धूल चटा दी। परिणाम आते ही दीपका में जश्न का माहौल बन गया।

फटाखे-मिठाई और जयघोष से गूंजा वार्ड
जीत की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। पूरे वार्ड 15 में फटाखे फोड़े गए, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई गई और ‘भारत माता की जय’, ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारों से आसमान गूंज उठा। विजय उत्सव में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों पर जमकर डांस किया।

‘जनता ने विकास पर लगाई मुहर’
भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर है। “वार्ड की जनता ने बता दिया कि उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर पूरा भरोसा है,” एक वरिष्ठ नेता ने कहा।

गोपाल मोदी का ‘विजय अभियान’ जारी
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में पार्टी लगातार नए कीर्तिमान बना रही है। हाल ही में पंचायत चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब नगरीय निकाय उपचुनाव में भी भगवा परचम लहराया है। मोदी ने कहा- “यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के अटूट विश्वास का नतीजा है। विकास की रफ्तार और तेज होगी।”

घर-घर जनसंपर्क बना जीत की चाबी
चुनाव अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर व्यापक जनसंपर्क किया। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाया गया, जिसका असर वोट के रूप में दिखा।

ये रहे मौजूद 
विजय उत्सव में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योतिनंद दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, जिला संवाद प्रमुख अर्जुन गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, संतोषी दीवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page