LETEST
Blog

कोरबा जिले को नशामुक्त बनाने की बड़ी पहलः विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगी भव्य नशामुक्ति रैलियाँ…

कोरबा // राज्य शासन के सुशासन के संकल्प और जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता के तहत कोरबा जिले में अवैध शराब के विक्रय, संग्रहण और परिवहन पर अंकुश लगाने तथा जनमानस को जागरूक करने हेतु एक विशेष नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले की चिन्हित ग्राम पंचायतों में भव्य रैलियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया जा सके।
कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर रैलियों का आयोजन निर्धारित तिथियों पर सायं 04ः00 बजे से किया जाएगा। रैलियों के सफल क्रियान्वयन हेतु जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, भारत माता वाहिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों और ग्राम पंचायतों के प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं। प्रशासन द्वारा रैली स्थल पर रूट निर्धारण, साउंड सिस्टम, पेयजल और स्वल्पाहार जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
नशामुक्ति अभियान के तहत जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम नकटीखार में 28 अप्रैल 2026 को रैली निकाली जाएगी। इसके पश्चात जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम तेलसरा में 30 अप्रैल 2026 को आयोजन होगा। मई माह के अंतराल के बाद, जनपद पंचायत पाली के ग्राम नुनेरा में 15 जून 2026 को और जनपद पंचायत पोडीउपरोड़ा के ग्राम मल्दा में 22 जून 2026 को रैलियाँ आयोजित की जाएंगी। अभियान के इस चरण का समापन जनपद पंचायत करतला के ग्राम गिधौरी में 29 जून 2026 को आयोजित होने वाली रैली के साथ होगा।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इन रैलियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और नशामुक्त कोरबा के निर्माण में अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page