
वार्ड-17 ढोढ़ीपारा हनुमान मंदिर में भव्य आयोजन | जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में सामूहिक मंत्र जाप व महाआरती | ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का प्रतीक बताया | प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया समेत दिग्गज नेता रहे मौजूद |

कोरबा छत्तीसगढ़ // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को ‘गौरव दिवस’ मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति और आस्था का संगम प्रस्तुत किया।
*हनुमान मंदिर में 108 मंत्र जाप, महाआरती*
वार्ड क्रमांक 17 स्थित ढोढ़ीपारा के हनुमान मंदिर में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मुख्य आतिथ्य में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संकटमोचक प्रभु श्री हनुमान जी के मूल मंत्र का 108 बार सामूहिक जाप किया गया। इसके पश्चात राष्ट्र की सुख-समृद्धि, PM नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी नेतृत्व की कामना करते हुए श्रद्धापूर्वक महाआरती की गई। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर “जय श्रीराम”, “जय हनुमान” और “भारत माता की जय” के उद्घोषों से गुंजायमान रहा।
*’12 वर्ष जनविश्वास के प्रतीक’ : गोपाल मोदी*
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। पिछले 12 वर्षों में देश ने आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देशवासियों का विश्वास अर्जित किया है। लगातार तीसरी बार जनता का आशीर्वाद प्राप्त कर सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनना उनके प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है।
*’विकसित भारत-2047 का संकल्प‘*
गोपाल मोदी ने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। विकसित भारत-2047 के संकल्प के साथ देश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने PM मोदी को बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।
*कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प*
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को केवल राजनीतिक उपलब्धि का उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित नेतृत्व के सम्मान का प्रतीक बताया। साथ ही PM मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए देशहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
*कार्यक्रम में ये रहे मौजूद*
जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी,प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया,
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी,पूर्व महापौर जोगेश लांबा,जिला महामंत्री संजय शर्मा,
वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन,जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय,देवेंद्र पांडेय, रुक्मणी नायर, प्रिती स्वर्णकार, डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, शैलेंद्र यादव, अखिलेश पांडेय, दीप नारायण सोनी, नीरज ठाकुर, संजीव शर्मा, मिलाप बरेठ, मुनीराम साहू, लक्ष्मण श्रीवास सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद।



