LETEST
Blog

कोरबा: “सजग कोरबा” अभियान में एशियन ट्रेडर्स चोरी का खुलासा, ₹2.5 लाख का माल बरामद, 2 गिरफ्तार…

कोरबा // “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एशियन ट्रेडर्स में हुई चोरी का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया।

9 जून को प्रार्थी विमल जाजोदिया ने शिकायत की कि उनकी दुकान एशियन ट्रेडर्स में पीछे से घुसकर चोर इन्वर्टर, पेंट के डिब्बे, ड्रिल मशीन, ब्रेकर मशीन सहित करीब ₹2.5 लाख का सामान ले गए। कोतवाली में अपराध क्रमांक 507/2026 धारा 331(4), 305 BNS दर्ज किया गया।

एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर एडिशनल एसपी लखन पटले और सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में टीम ने मुखबिर सूचना पर मनीष यादव और प्रकाश चौहान, दोनों 19 वर्ष, निवासी लक्ष्मणबन तालाब को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी कबूली और पूरा मशरूका बरामद कराया।

पुलिस ने 100% रिकवरी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। कार्रवाई में निरीक्षक एम.बी. पटेल के नेतृत्व में वासुदेव आदित्य, भूपेंद्र लहरे, चंद्रकांत गुप्ता, रामविलास, रमेंद्र वर्मन और चंद्रप्रकाश तंवर की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page