
**बुडगहन जंगल और मुलमुला-बरछा क्षेत्र में पुलिस की दबिश; 52 पत्ती ताश सहित जुआ खेलने की सामग्री जब्त**

जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़। जिले में जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में बलौदा और मुलमुला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में जुआ खेलते हुए कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों कार्रवाई में ₹17,520 नगद, 52 पत्ती ताश और जुआ खेलने की सामग्री** जब्त की गई।
बलौदा पुलिस की कार्रवाई:
ग्राम बुडगहन जंगल के पास घेराबंदी कर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा। इनमें सत्यप्रकाश पटेल और इन्द्रमणी यादव, निवासी उतरदा (कोरबा), तथा आनंद कुमार राठौर, निवासी जांजगीर शामिल हैं। इनके कब्जे से ₹10,300 नगद, 52 पत्ती ताश और बोरा-फट्टी जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई।
मुलमुला पुलिस की दबिश:
ग्राम मुलमुला-बरछा के पास काट-पत्ती नामक जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने रेड कार्रवाई की। मौके से रामगोपाल धीवर, दुष्यंत कश्यप और अमरकांत सिंह, निवासी मुलमुला, को पकड़ा गया। इनके पास से ₹7,220 नगद, 52 पत्ती ताश, एक बोरी और एक मोमबत्ती जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
दोनों कार्रवाइयों में संबंधित थानों के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने जिले में जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।



