LETEST
Blog

KORBA:जिला जेल से फरार 4 कैदियों का पुलिस ने जारी की तस्वीरें, दिखते ही पुलिस को सूचिना देने की अपील, जगह-जगह लगाए नाके;पास्को एक्ट के आरोप में थे बंद,FIR दर्ज कर तलाश जारी…

कोरबा जिला जेल से चार कैदी फरार हो गया। पास्को एक्ट के आरोप में थे बंद, जेल की 25 फीट की ऊंची दीवार से कूदे, मवेशी रखवाली में लगी थी ड्यूटी। पुलिस टीमें उसकी तलाश कर रही हैं और नाकेबंदी की गई है। जेल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी और लापरवाही की जांच के आदेश दिए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी थानों को सूचित कर दिया गया है और तलाश जारी है

जेल से फरार चारों आरोपियों की तस्वीरें?

कोरबा छत्तीसगढ़ // जिला जेल में पास्को एक्ट के विचाराधीन मामले में बंद 4 आरोपित कैदी शनिवार को 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए। आरोपीयो को दबोचने के लिए पुलिस टीमों को गठन कर जगह-जगह नाके लगा दिए गए हैं। फिलहाल जेल से फरार चारों कैदियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आरोपियों में (1) राजा कंवर पिता टीकाराम कंवर उम्र 22 वर्ष निवासी भूलसीडीह चौकी राजगामार थाना बालको नगर जिला कोरबा। (2) दशरथ सिदार पिता प्रताप सिंह सिदार उम्र 19 वर्ष निवासी पौड़ी बाहर नीचे मोहल्ला थाना सिविल लाइन कोरबा। (3) सरना सिकु पिता शंकर सिकु उम्र 26 वर्ष निवासी लालघाट मुंडा मोहल्ला थाना बालको नगर कोरबा। (4) चंद्रशेखर राठिया पिता सूरज प्रसाद राठिया उम्र 20 वर्ष निवासी कमतरा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ के रहने वाले थे जो पास्कोएक्ट के दर्ज मामले में गिरफतारी के बाद से जिला जेल में बंद थे।

शनिवार समय 3 से 4 के बीच जिला जेल के अंदर गौशाला के दीवाल को फांदकर जेल से फरार हो गए हैं। चारों कैदियों के भागने की सूचना तुरंत संतरी ने जेल अधीक्षक विजय आनंद सिंह को दी।

25 फीट की दीवाल फांदकर भागेते हुए चारों आरोपी

उन्होंने तुरंत हरकत में आते हुए पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी देने के साथ ही फरार कैदी को तलाशने में मदद मांगी। इस घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश ठाकुर को दी गई । जिसके बाद आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 466/2025 धारा 262 बीएनएस पंजीबद कर लिया गया है।

पुलिस ने जिला जेल से फरार कैदियों की तलाश आरंभ कर दी है। इसके साथ ही जिला जेल से फरार चारों कैदियों की फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई है। इसमें फरार कैदियों के दिखने या सुराग लगने पर तुरंत control room कोरबा के मोबाइल नंबर 9479193399एवं सिविल लाइन रामपुर प्रभारी 9479280226 व 7693913611 पर पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया है।

जेल के कैदियों भागना गंभीर मामला है। यह एक बड़ी लापरवाही है।िकिस स्तर पर यह लापरवाही हुई है। इसकी पूरी जांच की जाएगी। जांच में अगर किसी भी स्तर के कर्मचारी या फिर अधिकारी की लापरवाही पाई जाती है तो उनके खिलाफ नियामानुसार कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी। फिलहाल चारों आरोपियों की पुलिस के द्वारा जल्द से जल्द गिरफ्तारी पर focus हैं। संबंधित जिलों को भी सूचित कर दिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश ठाकुर, जिला कोरबा     छ ग़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page