LETEST
Blog

17-23 अगस्त तक का समय मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा…

आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। जानें पंडित जी से 17-23 अगस्त 2025 तक का साप्ताहिक राशिफल-

17-23 August 2025: ज्योतिष गणना के अनुसार, आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है, जबकि कुछ राशि वालों को सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 17-23 अगस्त तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि– स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक स्थिति मजबूत होगी। मध्य में नए व्यापार की शुरुआत होगी। अपनों का साथ होगा। एक सुखद समय। अंत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का प्रबल योग दिख रहा है। पूरा सप्ताह बहुत अच्छा दिख रहा है। आप हर तरह से वृद्धि की ओर जा रहे हैं। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि– स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। थोड़ा क्रोध पर काबू रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में नायक-नायिका की भांति चमकेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मध्य में कुटुंबों में वृद्धि होगी। मौखिक रूप से आप सधे हुए रहेंगे। अंत में व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी दिख रही है। धनार्जन और कुछ भी हो जो पराक्रम करेंगे उसका अच्छा रिजल्ट मिलेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि– शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। एक बहुत ही आकर्षक हो गए हैं। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सप्ताह की शुरुआत में नेत्र कष्ट या सिरदर्द बना रहेगा। मध्य में आपकी सराहना होगी। आपका कद बढ़ेगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जो चाहें वो होगा, अत्यंत शुभकारी समय। अंत में धनागमन होगा। अपनों में वृद्धि होगी। सधी हुई वाणी का प्रयोग करेंगे। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कर्क राशि– मौखिक रूप से और बौद्धिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। प्रेम-संतान में काफी सुधार हो गया है। व्यापार भी आपका अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में रुके हुए धन की वापसी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मध्य में शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन कर्ज की स्थिति आ जाएगी। अत्यंत खर्चीला समय। अंत में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा होगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि– स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मध्य में यात्रा का योग बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अंत में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ा बचना चाहिए। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि– क्रोध बढ़ा हुआ है। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य साथ देगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मध्य में व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। अपनों का साथ होगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पूरा सप्ताह शानदार रहेगा। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

तुला राशि– तुला राशि की स्थिति खर्चीली रहने वाली है। अनाप-शनाप खर्चे होंगे। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन सिरदर्द, नेत्रपीड़ा बना रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। मध्य में सामान्य हो जाएगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म हो जाएगी। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समय आ जाएगा। अंत में व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा।

वृश्चिक राशि– स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार मध्यम चल रहा है। जीवनसाथी के साथ कोई बड़ी दूरी या अनबन न हो इस बात का ध्यान रखें। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का साथ व स्वास्थ्य दोनों बेहतर लग रहा है। मध्य में दोनों खराब हो जाएंगे। खतरनाक समय रहेगा। अंत फिर सामान्य हो जाएगा। आपको थोड़ा सावधानी से चलने की जरूरत है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि– स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। अगर शादीशुदा हैं तो दूसरा विकल्प नुकसान देय हो सकता है। प्रेम-संतान अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। मध्य में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। रंगीन समय गुजारेंगे। अंत खराब हो सकता है। बचकर पार करें। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

मकर राशि– स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। एक शुभ समय कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी। संतान व व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। बस भावुकता पर काबू रखिएगा। बस मध्य में शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अंत में जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमालाप होगा। शुभ समय। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि– स्वयं का स्वास्थ्य और जीवनसाथी का स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी लेकिन गृहकलह के संकेत हैं। मध्य में बच्चों की ओर से खुशहाल समाचार मिलेगा। प्रेम में अतिवादी न बनें। भावुकता पर काबू रखें। अंत में शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। कुछ सीखने को मिलेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मीन राशि– स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा। सरकारी व राजनीतिक तंत्र में आपकी पकड़ आपकी बनी हुई है। पराक्रमी बने रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगा। मध्य में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के योग हैं। घर में कोई शुभ संस्कार हो सकता है। घरेलू सुख बढ़-चढ़कर लेंगे। अंत में भावुकता पर काबू रखें। लेकिन विद्यार्थियों के लिए, फिल्मकारों के लिए, लेखकों के लिए बहुत अच्छा समय। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page