LETEST
Blog

जांजगीर चांपा से अगवा हुए 8 साल के बच्चे को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार… देखें वीडियो

जांजगीर चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र से एक आठ साल के बच्चे को अगवा कर उसके चचेरे भाई ने फिरौती के लिए 10 लाख रुपये मांगे जाने की खबर सामने आई. हालांकि करीब 48 घंटे की तफ्तीश के बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया.

जांजगीर चांपा जिले की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. जहां 8 साल के लापता नाबालिग लड़के को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया. इस रेस्क्यू ऑपरेशन की हर तरफ तारीफ हो रही है. पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय और उनकी पुलिस टीम की मेहनत और लगन ने एक परिवार को फिर से खुशी लौटा दी.

जांजगीर-चांपा // जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र लगरा गांव से लापता हुए आठ साल के बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर बच्चे के चचेरे भाई के साथ अन्य तीन आरोपियों को रतनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस गिरफ्त में अपहरण के तीनों आरोपी

आरोपी राहुल टंडन ने अपने तीन साथियों के साथ 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने के लिए अपहरण कराया था। और पुलिस को लगातार गुमराह कर रहा था। लेकिन पुलिस ने डॉग स्क्वायड और सीसीटीवी कैमरा निरीक्षण के बाद राहुल टंडन से पूछताछ की और आरोपियों को गिरफ्तार कर बच्चे को कुशल परिजनों से मिलाया।

अपहरणकर्ताओं के चंगुल में दो रात बिताने के बाद पुलिस कार्यालय में अपने मां-बाप से मिलते ही 8 साल का बच्चा फूट फूटकर रोने लगाया और मां की आंखों से भी आंसू छलकने लगे। अपने ही रिश्तेदार द्वारा किए गए अपहरण षड्यंत्र को कभी माफ नहीं करने की बात कही और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटे बालक ने बताया कि उसका चचेरा भाई राहुल टंडन अपनी  गाडी में बैठा कर ले गया था। जिसके बाद तीन लोग दूसरी गाडी में आए और उसका मुंह बंद कर अपने साथ ले गए। दो दिनों से इधर-उधर घुमाते रहे। उन्होंने बच्चे को धमकी भी दी थी कि छूटने के बाद पुलिस को उनके बारे में कुछ भी जानकारी दी तो उसे मार देंगे।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1, राहुल टंडन पिता शिव चरण टंडन उम्र पच्चीस साल निवासी लगरा थाना मुलमुला

2, प्रशांत कुमार मैना पिता अभिमन्यु मैना उम्र उन्नीस वर्ष निवासी खपरी थाना मुलमुला

3, उमेश दिवाकर उर्फ ननकी पिता संतू दिवाकर उन्नीस वर्ष निवासी खपरी थाना मुलमुला

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 टेम्पो ट्रेक्स गामा तूफान पुलिस ने किया जब्त।

बच्चे की सकुशल बरामदगी में इनकी रही सराहनीय भूमिका.

निरीक्षक पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, सहायक उप निरीक्षक हेमलाल महिलांगे, प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक आर बलवीर सिंह, राजमणि द्विवेदी, आर राजेन्द्र राठौर एवं साइबर टीम से निरी सागर पाठक साइबर प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज टिग्गा, विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप, श्रीकान्त सिंह, प्रदीप दुबे, शहबाज खान, माखन साहू और रोहित कहरा का सराहनी योगदान रहा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page