LETEST
Blog

मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में फैली सनसनी…

बिलासपुर जिले के तखतपुर स्थित पाठ बाबा मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. यह घटना परसा कपा गांव में हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां परसा कपा गांव में स्थित पाठ बाबा मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. इस निर्मम वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. जैसे ही पुलिस को इस घटना की खबर मिली तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचे और गहन जांच शुरू की. हालांकि, अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.

मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
दरअसल, बिलासपुर जिले के तखतपुर के पास परसा कपा गांव में हुई इस भीषण हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है. पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक की किसी अज्ञात व्यक्ति ने गंभीर तरीके से हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आया और बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा और एसडीओपी नूपुर उपाध्याय मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

इलाके में फैली सनसनी
पुलिस के अनुसार, यह हत्या बेहद सुनियोजित और क्रूर तरीके से की गई प्रतीत होती है. हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह और आर्थिक पहलू जैसे पहलुओं की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी. फिलहाल, पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और सबूत जुटाए जा रहे हैं. इस घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आशंका जताई जा रही है कि पुजारी द्वारा चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने हत्या की है. आरोपी पुजारी का मोबाइल भी लेकर भाग गए.  हालांकि, हत्या क्यों की गई, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page