
रायपुर // शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ रायपुर यातायात पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। 3 जून की रात पुलिस ने शहर के 9 प्रमुख चौकों पर स्पेशल चेकिंग अभियान चलाकर 54 नशेड़ी वाहन चालकों को रंगे हाथ पकड़ा। इस साल अब तक 3400 से अधिक ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में कार्रवाई हो चुकी है।
9 चौकों पर एक साथ कार्रवाई
एसीपी यातायात सतीष ठाकुर के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीमों ने _तेलीबांधा, पचपेड़ी नाका, भट्ठागांव, टाटीबंध, कालीबाड़ी, जय स्तंभ, भनपुरी चौक और पंडरी थाना_ के सामने रात में नाकेबंदी कर चेकिंग की। इस दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते 35 कार, 5 मोटर साइकिल, 2 टाटा एस, 10 ट्रक, 1 पिकअप और 1 ई-रिक्शा को जब्त किया गया। सभी 54 चालकों के खिलाफ चालान काटकर प्रकरण माननीय न्यायालय भेजा जाएगा।
मकसद सिर्फ चालान नहीं, जान बचाना है
पुलिस कमिश्नर और प्रभारी पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, जान-माल की रक्षा करना और सड़कों पर अनुशासन लाना है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी टारगेट के लिए नहीं, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार जारी रहेगा।
*पुलिस की सख्त चेतावनी*
यातायात पुलिस ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना कानूनन अपराध है और खुद के साथ दूसरों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत ऐसे चालकों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
—
यातायात पुलिस ने साफ किया है कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।



