
कोरबा // सोमवार दोपहर भाजपा के पूर्व बालको मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर पर दिनदहाड़े हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली सहित 3 अन्य हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक शिव बालक सिंह जेल में बंद अपने भतीजे से मिलने जा रहे थे। रास्ते में रज्जाक से मुलाकात हुई और भतीजे से दूर रहने की नसीहत को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि रज्जाक और उसके तीन साथियों ने रॉड, डंडा और बेसबॉल स्टिक से घुटने के नीचे पैरों पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या का प्रयास किया। एक आरोपी के पास तलवार होने की भी बात सामने आई है।
घायल तोमर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं। ASP लखन पटले ने 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। घटना से भाजपा नेताओं में भारी आक्रोश है – मंत्री लखन लाल देवांगन समेत कई नेता अस्पताल पहुंचे। वहीं रज्जाक ने पूरे मामले को महिला संबंधी अपराध से जोड़कर सफाई देने की कोशिश की कि “महिलाओं के साथ ऐसा होगा तो वह चुप नहीं बैठेगा”।




