जांजगीर-चांपा:उड़ीसा से गांजा लेकर आए दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 20 किलो मादक पदार्थ बरामद…

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में गांजा बिक्री करने व पीने वालों पर अंकुश लगाने पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
जांजगीर चापा छत्तीसगढ़ // अकलतरा पुलिस ने रेलवे पुलिस के सहयोग से गांजा तस्करी के एक मामले में मध्य प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 20 किलो 820 ग्राम मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 4.20 लाख रूपये है, बरामद किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक केके साहू व टीम ने अकलतरा रेलवे स्टेशन के पास दबिश दी। दो संदिग्धों को सूटकेस व बैग के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उनकी पहचान नेपाल सिंह (28) व प्रदीप सिंह (21), निवासी दमोह (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई। दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने उड़ीसा राज्य के संबलपुर से लेकर बिक्री के लिए ले जाने की बात कबूली है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा,उपनिरीक्षक के.के.साहू,प्र.आरक्षक राकेश चतुर्थी, आरक्षक अजीत सिंह राज, उमेश यादव और विजय राठौर की सराहनीय भूमिका रही।