LETEST
Blog

सक्ती पुलिस: IPL सट्टा के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़,05 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपये के लेनदेन में प्रयुक्त 05 नग मोबाइल भी जब्त…


0 अलग-अलग दिन एवं समय पर कार्यवाही कर पुलिस ने सट्टा गिरोह की कड़ियों को जोड़ा
0 कई लाखो रूपये के सट्टा रकम के लेन-देन में प्रयुक्त 05 नग मोबाइल किया गया जप्त।
0 सक्ती पुलिस एवं साइबर टीम की संयुक्त कार्यवाही जारी, गिरोह का चैन-सर्कल किया जा रहा ध्वस्त


सक्ती छत्तीसगढ़ // पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैचों में संचालित अवैध सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही करने एवं सट्टा नेटवर्क के चैन-सर्कल को ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए थे।
     

उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस एवं साइबर टीम द्वारा सतत निगरानी एवं तकनीकी विश्लेषण किया गया।
                

दिनांक 29.04.2026 को मुखबिर सूचना पर प्रारंभिक रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी भुपेन्द्र राठौर को गिरफ्तार किया गया, जो विभिन्न बेटिंग एप्स के माध्यम से आईपीएल सट्टा संचालित कर रहा था। आरोपी द्वारा क्यूआर कोड जनरेट कर एवं आईडी-पासवर्ड विभिन्न व्यक्तियों को व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराकर सट्टा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।
        

प्रारंभिक जांच में प्राप्त डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर सट्टा नेटवर्क की परत-दर-परत जांच की गई, जिसमें क्रमिक रूप से अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आई। पुलिस द्वारा अलग-अलग दिन एवं समय पर योजनाबद्ध कार्यवाही करते हुए इस संगठित सट्टा गिरोह के कुल 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
                

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपीगण द्वारा बैंक खातों एवं डिजिटल पेमेंट एप्स (PhonePe आदि) के माध्यम से सट्टा रकम का लेन-देन किया जा रहा था तथा जीत-हार की राशि का वितरण भी इसी माध्यम से किया जाता था।
               

आरोपी पिंटू जायसवाल एवं संजय केंवट द्वारा अपने बैंक खातों एवं मोबाइल एप्स को सट्टा रकम के लेन-देन हेतु उपलब्ध कराना स्वीकार किया गया है।
               

सभी आरोपियों के कब्जे से कुल 05 नग मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं, जिनमें सट्टा संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।अपराध क्र.: 196/2026
धारा: 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई किया गया।

अब तक गिरफ्तार आरोपीगण —
1. भुपेन्द्र राठौर, उम्र 28 वर्ष, रानीसागर पारा, सक्ती
2. चंद्रेशकुमार राठौर, उम्र 32 वर्ष, नंदौर खुर्द
3. मुकेश अग्रवाल, उम्र 46 वर्ष, स्टेशन रोड, सक्ती
4. पिंटू जायसवाल, उम्र 24 वर्ष, झूलकदम, सक्ती
5. संजय केंवट, उम्र 28 वर्ष, ग्राम गढ़गोढ़ी

विशेष बिंदु —

0 यह कार्यवाही एक संगठित एवं बड़े आईपीएल सट्टा गिरोह के विरुद्ध की गई है।
0 पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सट्टा नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई।
0 गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास जारी हैं।
0सट्टा नेटवर्क के संपूर्ण चैन-सर्कल को ध्वस्त करने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

सक्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध सट्टा गतिविधियों से दूर रहें एवं ऐसी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page