LETEST
Blog

टिकरापारा पुलिस का ‘क्लीन स्वीप’: एक ही दिन 38 पर गिरी गाज | 25 बदमाश, 13 शराबी धराए…

DCP संदीप पटेल के निर्देश पर दो टीमें बनाकर छापा | संदिग्धों की तलाशी, वाहनों की चेकिंग | TI राजेश मरई बोले- कार्रवाई जारी रहेगी. 

रायपुर, थाना टिकरापारा // शहर में आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने टिकरापारा पुलिस ने मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया। नशेड़ी, गांजा सेवन करने वालों, चाकूबाजों और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 38 लोगों पर शिकंजा कसा है।

*DCP के निर्देश पर बनीं 2 टीमें
पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं एसीपी न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई ने दो संयुक्त टीमों का गठन किया। टीमों ने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी, वाहनों की जांच और सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी करने वालों पर विशेष निगरानी रखी गई।

*25 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
अभियान के दौरान पुलिस ने नशेड़ी, चाकूबाजों और अड्डेबाजी करने वाले _कुल 25 बदमाशों_ को पकड़ा। सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता BNSS की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत इस्तगासा तैयार कर एसीपी कार्यालय में प्रस्तुत किया गया।

*सार्वजनिक जगह शराब पीने वाले 13 गिरफ्तार
चेकिंग के दौरान _13 व्यक्तियों_ को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते रंगे हाथ पकड़ा गया। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया।

*थाना प्रभारी की चेतावनी
थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों, नशेड़ियों, चाकूबाजों एवं अड्डेबाजों के विरुद्ध इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page