LETEST
Blog

ट्रक लूट गैंग का पर्दाफाश: 1 गिरफ्तार, 2 फरार | फर्नीचर दुकान के CCTV में कैद हुई वारदात, बाइक सवार साथियों की तलाश में सक्ती पुलिस…


09 जून को मारुति राइस मिल से शासकीय गोदाम टेमर जा रहे ट्रक CG15 KL 9002 से हुई थी 150 KG चावल की चोरी | टेमर की फर्नीचर दुकान के CCTV फुटेज से खुला राज | SP प्रफ्फुल ठाकुर के निर्देशन में पुलिस ने की कार्रवाई |

*पूरी खबर – सक्ती से*

सक्ती // शासकीय गोदाम भेजे जा रहे CMR चावल से भरे चलते ट्रक पर चढ़कर चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में नंदेली निवासी नितिन कुमार पटेल, 21 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 किलोग्राम चोरी का चावल बरामद किया है। घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

*गोदाम में गिनती के दौरान खुला चोरी का राज
मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रार्थी संकेत गोयल निवासी वार्ड-14 सक्ती ने थाना सक्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई। संकेत ने बताया कि दिनांक 09.06.2026 को उसके ट्रक क्रमांक CG15 KL 9002 में मारुति एग्रोवेट राइस मिल सरवानी से 580 बोरी CMR चावल लोड कर शासकीय गोदाम टेमर भेजा गया था। गोदाम में माल उतारने के दौरान 50-50 किलोग्राम की तीन बोरियां कम पाई गईं। चालक को घटना की जानकारी नहीं थी।

*CCTV फुटेज बना ‘सबसे बड़ा गवाह’
चोरी का पता लगाने प्रार्थी ने सरवानी से टेमर मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। दिनांक 14.06.2026 को टेमर स्थित एक फर्नीचर दुकान के CCTV फुटेज में सनसनीखेज वारदात कैद मिली। फुटेज में एक युवक चलते ट्रक पर चढ़कर चावल की बोरियां नीचे गिराते हुए दिखाई दिया। वहीं दो अन्य युवक मोटरसाइकिल पर बैठकर उससे बातचीत करते नजर आए। तीनों के मिलकर चोरी को अंजाम देना स्पष्ट हुआ।

*SP के निर्देशन में पुलिस ने कसा शिकंजा
थाना सक्ती में धारा 305(ग) BNS के तहत अपराध क्रमांक 269/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफ्फुल कुमार ठाकुर, ASP पंकज पटेल एवं SDOP डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने CCTV फुटेज के आधार पर संदेहियों की पहचान की। चलते ट्रक में चढ़कर बोरियां गिराने वाले आरोपी की पहचान नितिन कुमार पटेल पिता संतोष कुमार पटेल, निवासी नंदेली के रूप में हुई।

*पूछताछ में कबूला जुर्म, 50 किलो चावल बरामद
हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर नितिन ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर ट्रक से 03 बोरी चावल चोरी करना स्वीकार किया। चोरी के बंटवारे में उसके हिस्से में आया 50 किलोग्राम चावल पुलिस ने विधिवत जप्त कर लिया है।

*न्यायिक रिमांड पर भेजा, 2 की तलाश जारी
आरोपी नितिन कुमार पटेल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। प्रकरण में शामिल अन्य दो फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page