धार्मिक नगरी स्वामी जगन्नाथ मंदिर प्रांगण दादर खुर्द में भव्य कलश यात्रा के साथ अखंड नवधा रामायण 22 से आरम्भ…

कोरबा छत्तीसगढ़ // ग्राम दादर खुर्द के प्राचीन ऐतिहासिक स्वामी जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन तिथि 22 जनवरी से अखंड नवधा रामायण प्रारंभ हो रही है,, यह आयोजन जगन्नाथ मंदिर से कलश यात्रा के माध्यम से सम्पूर्ण ग्राम में भ्रमण करते हुए राम मंदिर ऊपर मोहल्ला से पुरानी बस्ती होते हुए मां सिद्धिदात्री कंकालीन मंदिर से भ्रमण कर कथा स्थल पर पहुंचेगी, जहां रामायण स्थापना पूजन होगी प्रतिदिन प्रातःकालीन सायंकालीन पूजन भव्य आरती प्रभात फेरी होगी, सायंकालीन आरती भागवताचार्य कृष्ण कुमार द्विवेदी के द्वारा आरती पूजन की जाएगी, संपूर्ण क्षेत्र के मानस पार्टी को विशेष आमंत्रण दिया गया है , यज्ञ के आचार्य प्राचीन ऐतिहासिक स्वामी जगन्नाथ मंदिर के पुजारी पंडित रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी जी रहेंगे, रामायण समिति की सम्पूर्ण व्यवस्था महिला मंडल एवम ग्रामवासियों को दी गई है ,, उक्त आयोजन जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में ही 22जनवरी से शुरू होकर 31जनवरी अर्थात 9दिन तक चलेगी, विश्राम दिवस में हवन आरती सहस्त्रधारा का आयोजन रखा गया है,, समस्त ग्रामवासियों ने सभी श्रद्धालुओं एवं मानस प्रेमियों को आमन्त्रित किया है।





