LETEST
Blog

गरियाबंद में शिवलिंग खंडित करने वाले आरोपियों ने जेल से निकलते ही किया विवाद, दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग…

गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। देर रात आईजी भी घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को रायपुर के डॉ. आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराए जाने की बात सामने आ रही है।

1.बाद दोपहर 2:00 बजे आरिफ मोहम्मद ने शिकायतकर्ताओं को धमकी दी तो विवाद आगे बढ़ा
2.मुस्लिम महिलाएं भी समर्थन में हथियार लेकर निकलीं तो दोनों तरफ से एक दूसरे पर हमले हुए
3.आक्रोशित हिंदुओं ने हमला किया और मुसलमानों के घरों में आग लगा दी, पुलिस से भी झड़प

राजिम/गरियाबंद // छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुतकैंया गांव में शिवलिंग खंडित करने के एक पुराने विवाद के चलते रविवार को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला कर आगजनी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया।

गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। देर रात आईजी भी घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को रायपुर के डॉ. आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराए जाने की बात सामने आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page