सक्ती में संदिग्धों की गतिविधि, बेरी मंदिर कॉलोनी में देर रात घूमते दिखे 5-6 युवक CCTV में कैद, पुलिस ने पहचान के लिए जारी किए नंबर, नागरिकों से अपील…

छत्तीसगढ़ के सक्ती शहर के बेरी मंदिर कॉलोनी में देर रात संदिग्ध गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 2:30 बजे 5-6 बाहरी युवक कॉलोनी में संदिग्ध हालत में घूमते नजर आए।
बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकांश युवकों ने अपने चेहरे को नकाब या गमछे से ढक रखा था। हालांकि घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है।
एक युवक की पहचान संभव
वीडियो में दिख रहा युवक काले या गहरे रंग की शर्ट और हल्के रंग की पैंट पहने हुए था और उसने चेहरा नहीं ढका था। पुलिस का मानना है कि इसी आधार पर उसकी पहचान की जा सकती है।
पुलिस ने जारी किए संपर्क नंबर
मामले की गंभीरता को देखते हुए सक्ती पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है। किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने के लिए नंबर जारी किए गए हैं।

नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



