पानी को लेकर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, युवक गम्भीर हालत में सिम्स दाखिल…

बिलासपुर में पीने के पानी को लेकर सिर फुटव्वल हो गया। आरोप है कि मोटर पंप चालू करने के विवाद पर ऑटो ड्राइवर के घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा घटना थाना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।
महिमानगर सज्जाद अली ऑटो चालक है वह 7 मई की रात ऑटो चलाकर घर लौटा था। इसी दौरान सात सर्किट के चलते मोटर पंप अपने आप चालू हो गया। सुबह सज्जाद पानी भरने गया।तब रात में बोर्ड चालू कर पानी भरने को लेकर पड़ोसी को कुनाल मानिकपुरी और उसके रिश्तेदार में विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान सज्जाद ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि उसने मोटर चालू नहीं किया, जिसके बाद मामला किसी तरह शांत हुआ।
घर में घुसकर टंगिया और गमले से हमला
इसी विवाद को लेकर कुनाल मानिकपुरी उसके घर में घुस गया और मोटर पंप को लेकर।गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद उसके घर पहुंच गए।इस दौरान सज्जाद पर कुल्हाड़ी और गमले से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि मामले में हमलावरों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



