हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार: 3 हजार का इनाम था घोषित,सक्ती पुलिस ने पकड़ा…

जिला सक्ती के सक्ती थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास का स्थायी वारंटी एवं उद्घोषित गंभीर प्रकरण के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी देवेंद्र उर्फ भोलू सिदार 21 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 3 हजार रुपए का इनाम घोषित था। देवेंद्र हरदा सक्ती थाना निवासी था।

यह मामला 10/07/2024 को दर्ज किया गया था। पीड़िता। श्रीमती बनकुँवर पटेल पति स्वर्गीय मयाराम पटेल परसदा खुर्द थाना सक्ती ने बताया था कि वह अपने घर के दरवाजे के पास खड़ी थी, उसी समय देवेंद्र उर्फ भोलूसिदार, पिता अमृत सिदार उम्र 21 वर्ष के द्वारा घर के सामने मोटरसाइकिल को खड़ी कर चोरी करने की बात को लेकर गंदी गंदी गाली गुप्तार करने लगा। तब प्रार्थी के द्वारा अपने घर अंदर चले जाने पर आरोपी के द्वारा घर के अंदर घुसकर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट कर चोट पहुंचाया।पीड़िता की रिपोर्ट पर धारा 296,251(3),115(2),332(सी) BNS अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण के आरोपी का पता शादी किया जा रहा था, किंतु आरोपी घटना दिनांक से ही अपने सकुनत से फरार तथा विस्तृत पता ठिकाना के संबंध में जानकारी प्राप्त नहीं होने पर उक्त आरोपी के पतासाजी के संबंध में पुलिस अधीक्षक सक्ती को प्रतिवेदन भेजकर उक्त फरार आरोपी के संबंध में उद्घोषण जारी करने हेतु निवेदन किया गया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने 3000 रुपये का इनाम उद्घोषणा आरोपी के संबंध में किया था।
अब इस मामले में वांछित चल रहे आरोपी देवेंद्र उर्फ भोलू सिदार, पिता, अमृत सिदार, उम्र 21 वर्ष शाकिन हरदा थाना सक्ती को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि देवेन्द्र की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने लगातार प्रयास कर उसे दबोचा।
यह कार्रवाई सक्ती थाना प्रभारी लखन लाल पटेल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक मिथुन सुल्तान, प्रधान आरक्षक शब्बीर मेमन, आरक्षक यादराम चंद्रा, मानसिंह सिदार एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



