LETEST
Blog

पिकनिक में खूनी विवाद: युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार, घायल युवक सिम्स में भर्ती.. आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर छत्तीसगढ़ // पिकनिक मनाने गए युवकों के बीच मामूली विवाद खुनी झड़प में बदल गया। सरगंडा थाना क्षेत्र में हुए इस मामले में पुलिस ने आरोपी सावंत साव उर्फ पोल्टु के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में घायल युवक को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्राथी प्रवीण खाण्डे निवासी गणेशनगर चूचूहिया पारा सिरीटी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने मोहल्ले के लोगों के साथ ग्राम चिल्लाहिल चिलहाटी स्थित शनि मंदिर के पास नदी किनारे पिकनिक मनाने गया था। सभी लोग खाना बना रहे थे, इसी दौरान दोपहर करीब 4 बजे आरोपी सावन साव उर्फ पोल्टु किसी बात को लेकर हरीश महिलागे से विवाद करने लगा और मां बहन की अश्लील गालियां देने लगा। बताया गया कि जब हरीश महिलागे ने गाली देने से मना किया तो आरोपी भड़क गया और जान से मारने की धमकी देते हुए सब्जी काटने वाले चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने हरीश के चेहरे, माथे और नाक पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके चेहरे से काफी खून बहने लगा। प्रार्थी प्रवीण खाण्डे ने बीज बचाव करने का प्रयास किया। जिसके बाद अन्य लोगों ने किसी तरह आरोपी को रोका और घायल हरीश महिलागे को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया।

इस पूरे मामले में सरकंडा पुलिस ने आरोपी सावन सावर पोल्टू के खिलाफ धारा 115(2),118(1),296 और 352(3)BNS के के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page