LETEST
Blog

बिलासपुर: तालापारा, मिनी बस्ती और मसानगंज में अशांति फैलाने वाले 6 बदमाश भेजे गए जेल…

बिलासपुर छत्तीसगढ़ // बिलासपुर शहर के तालापारा, मिनी, बस्ती और मसानगंज क्षेत्र में अशांति फैलाने एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने प्रतिबंधक कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में लगातार मिल रही शिकायतों और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी क्षेत्र में अशांति फैलाने और आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय बताए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। वहीं, पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली।

गिरफ्तार आरोपी

(1) राज कुर्रे पिता विजयपाल कुर्रे 21 वर्ष निवासी घोड़ादान स्कूल के पास थाना तारबार, बिलासपुर

(2) दीपक कोसले पिता छोटेलाल कोसले उम्र 35 वर्ष निवासी मंगला धुरिपारा थाना सिविल लाइन, बिलासपुर

(3) दक्ष इंगोले पिता स्वर्गीय गुलाबी इंगोले उम्र 18 वर्ष निवासी घोड़ादान स्कूल के पास थाना तारबार बिलासपुर

(4) सोनू सिंह राजपूत पिता अशोक राजपूत उम्र 36 वर्ष निवासी महर्षि युनिवर्सिटी गेट के सामने मंगला बिलासपुर

(5) अमित जांगड़े उर्फ दादू पिता, स्वर्गीय सुदामा जांगड़े, उम्र 21 निवासी मिनी बस्ती, बड़े जैतखाम के पास जरहाभाठा थाना सिविल लाइन बिलासपुर

(6) विकास टंडन पिता दरबारी लाल टंडन उम्र 19 वर्ष निवासी मिनी बस्ती बड़े जैतखाम के पास जरहाभाठा थाना सिविल लाइन बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page