LETEST
Blog

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा”: मोहर्रम पर शांति का संदेश लेकर सड़कों पर उतरी कोरबा पुलिस, निकाला फ्लैग मार्च…

कोरबा | मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कोरबा पुलिस ने आज शहर में “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत फ्लैग मार्च निकाला। 

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में निकले इस मार्च का नेतृत्व ASP लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक ने किया। थाना और पुलिस सहायता केंद्र प्रभारियों सहित करीब 70 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी इसमें शामिल हुए।

*टीपी नगर से पुराना बस स्टैंड तक गूंजा सुरक्षा का संदेश* 
फ्लैग मार्च टीपी नगर चौक से शुरू होकर शारदा विहार तिराहा, सुनालिया चौक, पावर हाउस रोड, ओवरब्रिज के नीचे से होते हुए पुराना बस स्टैंड पर समाप्त हुआ। पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि मोहर्रम को पारंपरिक तरीके से, आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

कोरबा पुलिस ने कहा कि “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत लगातार प्रभावी पुलिसिंग और सतत निगरानी जारी रहेगी, ताकि हर पर्व और आयोजन शांति, विश्वास और सौहार्द के साथ संपन्न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page