
कोरबा // बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम लेपरा में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने 22 सितंबर को पुलिस अधीक्षक कोरबा के नाम शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 20 सितंबर की शाम राजू ठाकुर उर्फ हरनारायण सहित कुछ लोगों पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया गया है। बीच-बचाव करने पहुंचे शिकायतकर्ता के साथ भी हाथ-मुक्का, लात, डंडे और बेल्ट से मारपीट किए जाने का दावा किया गया है। शिकायतकर्ता ने शरीर के कई हिस्सों में चोट लगने की बात कही है।
पीड़ित का आरोप है कि घटना की शिकायत बांगो थाने में करने के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। साथ ही थाने में घंटों बैठाए रखने और ₹8 हजार रुपये मांगने का भी आरोप शिकायत में लगाया गया है।
पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।



