LETEST
Blog

शिक्षा दान रथ को हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचा शिक्षा और सेवा का संदेश…

पाली में सेवा संकल्प अभियान की पहल, जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए ग्रामीणों ने कॉपी-किताब, बैग, पेन समेत शैक्षणिक सामग्री की

कोरबा/पाली। कोरबा जिले के पाली विकासखंड में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिक्षा दान रथ की शुरुआत की गई। नगर पंचायत पाली के अध्यक्ष अजय जायसवाल ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में शिक्षा दान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शिक्षा दान रथ ने पाली नगर सहित केराझरिया, नान पुलाली, पौड़ी, दादर, लाफा, माखनपुर, चैतमा, मांगामार, लिटीयाखार, तीवरता और नुनेरा सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। रथ के गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

इस अभियान के दौरान जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद के लिए लोगों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया। ग्रामीणों और अन्य सहयोगियों ने कॉपी, किताब, पेन, स्कूल बैग, कंपास बॉक्स, टिफिन सहित विभिन्न शैक्षणिक सामग्रियों का दान किया।

जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग का उद्देश्य

शिक्षा दान रथ अभियान का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराना और बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करना है। इसके साथ ही अभियान के माध्यम से समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

अभियान के दौरान एकत्रित की गई शैक्षणिक सामग्री को जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाएगा, ताकि संसाधनों की कमी के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न हो।

शिक्षा दान रथ के माध्यम से पाली क्षेत्र के गांव-गांव तक शिक्षा, सेवा और सहयोग का संदेश पहुंचाया गया। अभियान में ग्रामीणों और शिक्षकों की सहभागिता से जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए सामूहिक सहयोग की भावना भी देखने को मिली।

कोरबा छत्तीसगढ़ / दिलीप कुमार वैष्णव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page