LETEST
Blog

हॉस्टल में ‘हॉरर’: रसोइए का टंगिया से खूनी वार, 6वीं का छात्र अस्पताल में…


कोरबा छत्तीसगढ़ // छुरी स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी छात्रवास से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। जहाँ बच्चों को पालने-पोसने की जिम्मेदारी संभालने वाले रसोइए ने नशे के अंधेपन में एक 6वीं क्लास के मासूम बच्चे पर कुल्हाड़ी (टंगिया) से वार कर उसे जान से मारने की कोशिश की। छात्र की किस्मत अच्छी थी कि वह इस हमले में बाल-बाल बच गया, लेकिन उसकी आँख के ऊपर गंभीर चोटें आई हैं।
नशे का नंगा नाच और तड़पता बच्चा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रसोइया केसर दुबे शराब के नशे में बुरी तरह धुत होकर हॉस्टल आया था। वह अपना आपा खो चुका था और उसने छात्रावास में मौजूद बच्चों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसने 6वीं क्लास के छात्र पुष्पेंद्र कंवर को देखा और उस पर बिना कुछ सोचे-समझे टंगिया से हमला कर दिया। इस हमले के बाद हॉस्टल में चीख-पुकार मच गई।
पर्दे के पीछे का सच: टॉर्चर और जबरन वसूली
इस घटना ने हॉस्टल के अंदर चल रहे कई काले रहस्यों को भी उजागर कर दिया है। छात्रों ने पुलिस को बताया कि वे लंबे समय से इस रसोइए के हाथों टॉर्चर सह रहे थे। वे मारपीट और डरा-धमकाकर अवैध वसूली के आरोप भी लगा रहे हैं। बच्चों ने कहा कि वे डर के कारण किसी को कुछ बता नहीं पाते थे।
प्रशासन की लापरवाही और जनप्रतिनिधियों का गुस्सा
चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के वक्त हॉस्टल अधीक्षक छुट्टी पर थे। सूत्रों का कहना है कि रसोइया उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर बच्चों को प्रताड़ित कर रहा था। इस घटना के बाद छुरी नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने कोरबा ट्राइबल एसी से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कटघोरा पुलिस की कार्रवाई
हॉस्टल अधीक्षक की शिकायत पर कटघोरा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी रसोइए को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page