हनुमान जन्मोत्सव पर इतवारी बाजार हनुमान मंदिर में भोग भंडारा का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद…

कोरबा छत्तीसगढ़ // हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर इतवारी बाज़ार, हनुमान मंदिर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान हनुमान जी की विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण शुरू किया गया, जो देर शाम तक जारी रहा। भण्डारे में पूरी सब्जी और बूंदी के व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी, जिसे हजारों लोगों ने ग्रहण किया।
आयोजन समिति के सदस्यों में शिव कुमार मिश्रा, संतानुमित्रा, ऋषभ मिश्रा और त्रिवेदी मिश्रा और अनेक श्रद्धालु शामिल थे। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने व्यवस्था संभालने में अहम योगदान दिया।


