LETEST
Blog

शराब के लिए पैसा नहीं देने पर युवक पर हमला, आरोपी प्रियांशु बक्सेल गिरफ्तार…

बिलासपुर छत्तीसगढ़ // शहर में सामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस ने नुकीली वस्तु से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए भगाने का प्रयास कर रहा था। लेकिन संयुक्त पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमन चौहान पिता संतोष चौहान उम्र  29 वर्ष निवासी बापू नगर मरही माता मंदिर के पास तोरवा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की रात 10 बजे आरोपी प्रियांशु बक्सेल पिता विश्वास बक्सेल उम्र 25 वर्ष निवासी न्यू लोको पायलट कॉलोनी नयापारा सिरगिट्टी ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने प्रार्थी पर नुकीली वस्तु से हमला कर मारपीट की और मौके से फरार हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश  सिंह के निर्देश पर थाना तरबाहर, थाना सिरगिट्टी एवं  ACCU की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने देर रात आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दाबिज़ दी।

इसी दौरान पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन भागते समय गिरने से उसके पैर और घुटने में चोट लग गई जिससे वह चलने में असमर्थ हो गया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रॉकी को गिरफ्तार किया और व्हीलचेयर की सहायता से अस्पताल ले जाकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक  कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page