पार्षद वर्षा दिनेश वैष्णव ने किया आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन…

कोरबा छत्तीसगढ़ // नगर पालिक निगम के वार्ड नंबर 27 महाराणा प्रताप नगर में आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन वार्ड पार्षद वर्षा दिनेश वैष्णव एवं शासकीय कन्या मिनी माता कालेज की अध्यक्ष ने किया। पार्षद ने कहा की आरसीसी रोड का निर्माण होने से वार्ड के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सीसी रोड का निर्माण ईडब्ल्यूएस संजय महाराज की गली मार्ग के आगे तक बनना है।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वैष्णव समाज के सचिव पूर्व पार्षद दिनेश कुमार वैष्णव, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, किशोर महाराज, धर्मपाल सोलंकी, जुगल पालीवाल, दिनु राव, यशवंत श्रीवास, सुनीता देवांगन, बसंती वस्त्रकार, ज्योति जैन, उषा सिन्हा, जलील खान, माया सोनी, यासी केशरवानी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वार्ड के विकास को नई गति प्राप्त होगी। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई।


