LETEST
Blog

कोयला गिराने की पुरानी बात को लेकर मारपीट करने वाले आरोपियों पर की गयी कड़ी कार्यवाही,हत्या के प्रयास में गिरफ्तार कर भेजे गए न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल…

कोरबा छत्तीसगढ़ / थाना दीपका // प्रार्थी राहुल सिंह द्वारा थाना दीपका मे रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि 22 अप्रेल 2026 को जब वह ड्यूटी करके वापस अपने घर जा रहा था उसी दौरान क्रांति दुकान के पास आरोपी राहुल सिंह, चन्दन सिंह अपने अन्य साथी के साथ अपने कार से आये और प्रार्थी को गिराकर लाठी, डंडो से मारपीट किये, कुछ लोगो को आता देख आरोपीगण प्रार्थी को वही छोडकर भाग गए। प्रार्थी अपना इलाज कराने के बाद थाना आकर अपना रिपोर्ट दर्ज कराया, उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 188/2026* *धारा 109(1),296,351(3),3(5) बी एन एस दर्ज अपराध मे विवेचना के दौरान धारा 109(1) जोड़ कर आरोपी गण राहुल सिंह तथा चन्दन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड मे भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

1️⃣ चन्दन सिंह पिता सत्येंदर सिंह उम्र 25 वर्ष साकिन मानियाराडीह थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद (बिहार) हाल मुकाम झाबर थाना दीपका जिला कोरबा (छ ग)
2️⃣ राहुल सिंह पिता सिकंदर सिंह उम्र 24 वर्ष साकिन मानियाराडीह थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद (बिहार) हाल मुकाम झाबर थाना दीपका जिला कोरबा (छ ग)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page