LETEST
Blog

नकटी गांव बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कोरबा कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

जयसिंह अग्रवाल बोले- गरीबों का आशियाना उजाड़ना अमानवीय, विधायक कॉलोनी के नाम पर हो रही संवेदनहीन कार्रवाई


कोरबा छत्तीसगढ़ // प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में बुधवारी बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के सामने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया और रायपुर के माना क्षेत्र के नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन ने सरकार के निर्देश पर नकटी गांव के मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण बेघर हो गए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में इस तरह की कार्रवाई पूरी तरह अमानवीय और निंदनीय है। अग्रवाल ने आरोप लगाया कि विधायक कॉलोनी निर्माण के नाम पर गरीबों का आशियाना उजाड़ा जा रहा है, जबकि कई विधायकों ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसका विरोध किया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह कार्रवाई संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। विधायक आवास के लिए पूरे गांव को उजाड़ देना मानवता के खिलाफ है और कांग्रेस इसका लगातार विरोध करती रहेगी।
पूर्व जिला अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने कहा कि बुलडोजर कार्रवाई के बाद कई परिवार खुले आसमान के नीचे मलबे पर रात बिताने को मजबूर हैं। वहीं पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने बताया कि गांव में कई मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने थे, जबकि कुछ निर्माणाधीन थे। ग्रामीणों ने अपनी मेहनत की कमाई से घर बनाए थे, जिन्हें एक झटके में उजाड़ दिया गया।
प्रदर्शन में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गजानंद साहू, मोहम्मद शाहिद, गिरधारी बरेठ, नारायण कुर्रे, राजेंद्र तिवारी, विनोद अग्रवाल, मनहरण राठौर, कृपाराम साहू, रमेश वर्मा, रोपा तिर्की, मस्तुल सिंह कंवर, सुकसागर निर्मलकर, पालूराम साहू, रवि सिंह चंदेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page