LETEST
Blog

ऑनलाइन सट्टे पर सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार…

एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में कार्रवाई, ₹16 हजार के 2 मोबाइल जब्त

सक्ती। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सक्ती पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा गतिविधियों में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन, कुल कीमत करीब ₹16,000 बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

19 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर बुधवारी बाजार पानी टंकी के पास रेड की गई, जहां समीर खान (32) मोबाइल व्हाट्सएप के जरिए सट्टा के अंक लिखवाकर “कल्याण” में दांव लगवा रहा था। उसके मोबाइल की जांच में सट्टा संबंधी चैट मिली।

पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सुरेश चंद अग्रवाल (66) को भी पकड़ा। उसके मोबाइल में भी समीर खान के साथ सट्टा के अंक लिखकर “कल्याण” में लगाने संबंधी बातचीत मिली।

दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

सक्ती पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और ऑनलाइन सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page