
कोरबा। जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 82वीं जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम परिसर, टी.पी. नगर कोरबा में स्थित स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के व्यक्तित्व, कृतित्व और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी की सोच आधुनिक, प्रगतिशील और लोकतांत्रिक भारत के निर्माण पर केंद्रित थी।
पंचायती राज को मजबूत करने की थी राजीव गांधी की सोच : डॉ. चरणदास महंत
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि स्व. राजीव गांधी की आत्मीय सोच थी कि पंचायती राज के माध्यम से गांव के व्यक्ति को अपने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की पूरी जानकारी हो तथा वह उनका ईमानदारी से पालन करे। उनकी सोच थी कि गांव की पंचायतों को स्वयं निर्णय लेने का अधिकार मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद, धर्मनिरपेक्षता और समाजवादी विचारधारा ही भारत जैसे महान देश के लिए प्रासंगिक विचारधारा है। राजीव गांधी ने देश को आधुनिक दिशा देने के साथ लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया।
महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान : ज्योत्सना महंत
सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने भारत रत्न स्व. राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि महिलाओं को सत्ता और निर्णय प्रक्रिया में अधिक से अधिक भागीदारी दिलाने की दिशा में उनका योगदान अभूतपूर्व रहा। उन्होंने महिलाओं की प्रत्येक क्षेत्र में 33 प्रतिशत भागीदारी की रूपरेखा पहले ही तैयार कर दी थी, जिसके सकारात्मक परिणाम वर्तमान में देखने को मिल रहे हैं।
पंचायती राज व्यवस्था को कायम करने में राजीव गांधी की अहम भूमिका : जयसिंह अग्रवाल
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि स्व. राजीव गांधी के प्रयासों से देश में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती मिली। उन्होंने पूरे देश का भ्रमण कर विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद किया और देश की प्रगति के लिए विकास योजनाओं को नया आयाम दिया। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी का कोरबा जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्राम रंजना में भी आगमन हुआ था।
उत्कृष्टता हासिल करने का था जुनून : श्यामलाल कंवर
पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर ने कहा कि स्व. राजीव गांधी के अंदर उत्कृष्टता हासिल करने का जुनून था। छात्र जीवन से लेकर पायलट और राजनीति तक, उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी सोच और प्रयास राष्ट्र निर्माण तथा अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर भारत को विशिष्ट स्थान दिलाने के लिए केंद्रित रहे।
बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे उपस्थित
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, प्रदेश पदाधिकारी हरीश परसाई, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, प्रदेश सचिव विकास सिंह, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, संतोष राठौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहू, राजेन्द्र तिवारी, ए.डी. जोशी, बसंत चंद्रा, अजा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मो. शाहिद, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, रोपा तिर्की, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पार्षद रवि चंदेल, बद्री किरण, अविनाश बंजारे, रामगोपाल कुर्रे, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ठाकुर, दुष्यंत शर्मा, एफ.डी. मानिकपुरी, महेन्द्र थवाईत, संतोष यादव, लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, रामगोपाल यादव, रतन यादव, गंगाराम भारद्वाज, अंकित वर्मा, कुंजबिहारी, डी.आर. नेताम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा संगीता श्रीवास, ममता अग्रवाल, झल कुंवर, आंगन बाई, रज्जाक खान, सुनील निर्मलकर, अनिल कुमार सिंह, अमृता निषाद, धनंजय दीवान, इरफान अली, नटवर लाल, लक्ष्मी बाई, निकिता, शिवभट्ट, तुलसी सिंह, गुलशन साहू, कमलेश कुर्रे, कौशल श्रीवास, मुकेश रात्रे सहित अनेक कांग्रेसजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके विचारों एवं आदर्शों को याद किया।



