LETEST
Blog

युक्ति हत्याकांड: मानव अधिकार संगठन ने लिया संज्ञान, भास्कर अग्रवाल और राहुल सेन करेंगे पीड़ित परिवार के न्याय के लिए पहल… देखें वीडियो

रायपुर, छत्तीसगढ़।

कांकेर के युक्ति हत्याकांड को लेकर Helping Human Human Rights Foundation ने मामले का संज्ञान लिया है। संगठन के डायरेक्टर **भास्कर अग्रवाल** एवं छत्तीसगढ़ PRO **राहुल सेन** इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पहल करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा सुसाइड नोट मिलने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जाने के बाद अब मानव अधिकार संगठन भी इस मामले को गंभीरता से देख रहा है।

संगठन की ओर से संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच, पुलिस कार्रवाई की स्थिति और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की मांग की जाएगी।

छत्तीसगढ़ PRO राहुल सेन ने कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना संगठन की प्राथमिकता है। इस संबंध में संगठन के डायरेक्टर भास्कर अग्रवाल के साथ मिलकर संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा और मामले में नियमानुसार आगे की पहल की जाएगी।

Helping Human Human Rights Foundation पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page