Blog
छत्तीसगढ़ में कुख्यात माओवादी हिडमा AK-47 के साथ गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने बरामद किए विस्फोटक और चाकू…

ओडिशा-छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश के त्रि-जंक्शन में माओवादी अभियानों को झटका देते हुए जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) ने पांच लाख के इनामी माओवादी कुंजाम हिडमा उर्फ मोहन को एके-47 राइफल के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 35 राउंड गोली व बारूद 117 डेटोनेटर (इलेक्टि्रक और नान-इलेक्टि्रक) रेडियो चाकू और माओवादी साहित्य मिला है। यह कार्रवाई नक्सलियों की कमर तोड़ने वाली मानी जा रही है।
जगदलपुर – ओडिशा-छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश के त्रि-जंक्शन में माओवादी अभियानों को झटका देते हुए जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) ने पांच लाख के इनामी माओवादी कुंजाम हिडमा उर्फ मोहन को एके-47 राइफल के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 35 राउंड गोली व बारूद, 117 डेटोनेटर (इलेक्टि्रक और नान-इलेक्टि्रक), रेडियो, चाकू और माओवादी साहित्य मिला है।



