LETEST
Blog

जांजगीर चांपा उपसरंपच मर्डर केस, कमीशन के चक्कर में हुई हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ // जिले के करही गांव में लापता उपसरपंच के मर्डर की गुत्थी सुलझ गई है. उपसरपंच महेंद्र बघेल के शव को पुलिस ने बरामद किया और इस केस में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शव बरामद होने के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या और एट्रोसिटी का मामला दर्ज किया गया है।

पंचायत राशि के कमीशन के लिए मर्डर: जांजगीर चांपा के एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि उप सरपंच महेन्द्र बघेल के लापता होने के बाद गांव के सरपंच पति राज कुमार साहू और उसके 8 सहयोगियों को हमने हिरासत में लिया. हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पंचायत के विकास के लिए आए राशि में कमीशन को लेकर उप सरपंच की हत्या की. कमीशन को लेकर विवाद हो गया. कुछ समय से उप सरपंच महेन्द्र बघेल अधिक राशि की मांग करने लगा. जिसके बाद सरपंच पति ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

6 सितंबर को की हत्या: 6 सितंबर की रात को सरपंच पति ने उपसरपंच को कमीशन के बंटवारे के लिए बुलाया. जहां से चर्चा के बाद उप सरपंच अपने घर जाने निकलना. तभी मौके के इंतजार मे बैठे सरपंच पति के 8 सहयोगियों ने उप सरपंच को शराब पीने के लिए सूने स्कूल में बुलाया. जब उपसरपंच महेन्द्र बघेल नशे में चूर हो गया तो गमछा को उसके गले में डाल कर गला दबा दिया. उसके बाद महेंद्र की मौत हो गई. उसके बाद उसके शव को महानदी में फेंक दिया।

उप सरपंच मर्डर केस का कैसे हुआ खुलासा : बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव का उपसरपंच महेन्द्र बघेल का शव तीसरे दिन महानदी साराडीह बैराज के पास झाड़ियों मे मिला. दो दिन से महानदी मे एसडीआरएफ और ड्रोन कैमरा के माध्यम से बिर्रा पुलिस महेन्द्र के शव की तलाश कर रही थी. पुलिस ने महेन्द्र के परिजनों और ग्रामीणों के संदेह के आधार पर सरपंच पति राज कुमार साहू और उसके साथियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की तो अहम खुलासे हुए. जिसमे सरपंच पति राजकुमार और उसके 8 साथियो ने उप सरपंच की हत्या करना स्वीकार किया।

कमीशन के लिए उप सरपंच की हत्या।

हत्या के बाद शव को लगाया ठिकाने: पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने हत्या के बाद देर रात शव को कार मे रख कर महानदी मे फेंक दिया. आरोपियों के द्वारा हत्या स्वीकार करने के बाद पुलिस ने महानदी में एसडीआरएफ के साथ मिलकर ऑपरेश चलाया औऱ शव को बरामद किया।

उप सरपंच मर्डर केस में कुल 9 आरोपी गिरफ्तार: करही गांव के उप सरपंच महेन्द्र बघेल की हत्या के मामले मे पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमे से एक सरपंच पति राज कुमार साहू हत्या का मास्टर माइंड है. इस मर्डर केस में शामिल दो आरोपी नाबालिग हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया. अदालत ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

01. राजू उर्फ शैलेश कश्यप पिता लीलाधर कश्यप उम्र 24 वर्ष निवासी कश्यप मुहल्ला करही थाना बिर्रा।

02. राजेन्द्र कुमार साहू पिता रथ राम साहू उम्र 22 वर्ष निवासी कश्यप मुहल्ला ग्राम करही थाना बिर्रा।

03. दुर्गेश आदित्य पिता तुलाराम आदित्य उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम करही थाना बिर्रा।

04. जितेन्द्र कश्यप पिता लीलाधार कश्यप उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम करही थाना बिर्रा।

05. कान्हा यादव पिता रामप्रसाद यादव उम्र 20 वर्ष ग्राम करही थाना बिर्रा।

06. भास्कर मांझी पिता मोहन मांझी उम्र 24 वर्ष निवासी बाजार चौक ग्राम करही थाना बिर्रा।

07. राजकुमार साहू पिता रथ राम साहू उम्र 29 वर्ष निवासी कश्यप चौंक ग्राम करही थाना बिर्रा।

➡️ मर्डर केस में शामिल दो नाबालिग भी गिरफ्तार।

‼️उक्त कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में गठित टीम के सदस्य यदुमणि सिदार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा, जितेंद्र कुमार खुंटे उप पुलिस अधीक्षक अजाक प्रभारी, निरीक्षक जय कुमार साहू थाना प्रभारी बिर्रा, निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह थाना प्रभारी बम्हनी डीह।
एवं थाना स्टाप बिर्रा का सराहनीय भूमिका रहा।‼️

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page