चौकी मानिकपुर : मोबाइल व लैपटॉप चोरी के 2 आरोपी सहित 1 नाबालिग गिरफ्तार, सामग्री बरामद…

कोरबा छत्तीसगढ // मानिकपुर चौकी अंतर्गत कृष्णा नगर स्थित चर्च के पास निवासी लखन पटेल पिता रामकुमार पटेल उम्र 35 वर्ष के द्वारा मिनीमाता कालेज के पास कुआ भट्ठा मुड़ापार घंटाघर रोड में लखन मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर का संचालन करता किया जाता है। पिछले दिनों 27/09/25 को दुकान बंद कर घर चला गया। दूसरे दिन सुबह 28 तारीख को दुकान पहुंचा तब देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। और सामान अस्तव्यस्त पड़ा है। दुकान का समान मिलान करने पर एक लैपटॉप तथा मोबाइल भारी मात्रा में एयर फोन चोरी हो गया था । अगले दिन मानिकपुर चौकी में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी की गई।
प्राथी की रिपोर्ट पर धारा सदर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। आरोपियों की पता तलाश के लिए क्षेत्र में मुखबीर को सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर 24 घंटे के भीतर एक नाबालिग बालक सहित आरोपी राहुल सारथी एवं संजू पटेल से चोरी किए गए समस्त मशरूका को बरामद कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

उक्त कार्रवाई में निरक्षक एमबी पटेल थाना प्रभारी कोतवाली के कुशल मार्गदर्शन में मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक कुलदीप तिवारी, आरक्षक गंगा राम डांडे, प्रदीप राठौर, संजय रात्रे, संजय सिंह और अन्य कॉल स्टॉफ के द्वारा की गई कार्रवाई।
गिरफ्तार आरोपी
(01)संजुकुमार पटेल पीता रामचरण पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी राताखार दुर्गा चौक थाना कोतवाली कोरबा।
(02) राहुल सारथी पिता गोवर्धन सारथी उम्र 19 वर्स निवासी मुड़ापार जंगल कालोनी चौकी मानिकपुर।
विधि से संघर्षरत बालक 01



