LETEST
Blog

इलाज के बहाने धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश, महिला की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, 6 पर अपराध दर्ज…

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। परशुराम नगर में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रायपुर छत्तीसगढ़ // राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। परशुराम नगर में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसकी बहू का इलाज कराने के नाम पर कुछ लोगों ने उसका मानसिक दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की।

शिकायतकर्ता बालका राजपूत (पुरैना निवासी) ने बताया कि तीन माह पहले उसकी भांजा बहू रितु की तबीयत खराब हो गई थी। उपचार के बहाने उसे मायाराम नामक व्यक्ति के पास ले जाया गया। आरोप है कि मायाराम और उसके सहयोगियों ने मुफ्त इलाज का लालच देकर रितु को ईसाई धर्म अपनाने के लिए राजी करने की कोशिश की।

जिन लोगों पर कार्रवाई
पुलिस ने इस मामले में मायाराम, किशोर सेनापति, चौधरी बेसरा, आशीष नाग, सिकंदर सिंह, गायत्री यादव और प्रफुल्ला पंका के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन कराने का अपराध दर्ज किया है। बालका राजपूत ने बताया कि रितु को शुक्रवार को जबरन धर्म परिवर्तन कराने ले जाया गया था। इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने क्षेत्र के बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना दी। इसके बाद कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और वहां विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस की कार्रवाई
हंगामे की स्थिति बनते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page