LETEST
Blog

कोरबा पुलिस के द्वारा! सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर हायर सेकेंडरी स्कूल पडनिया में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए… देखें वीडियो

कोरबा छत्तीसगढ // स्वतंत्र भारत के वास्तुकार एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल पडनिया में भव्यता एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि सरदार पटेल जी के योगदान को याद करने का यह दिन देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने का प्रतीक है। स्कूल में इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद , कुर्सी दौड़, चित्रकला, रंगोली, निबंध और वृक्षारोपण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराया गया। साथ ही स्कूली बच्चों को भोजन कराकर प्रतिभागी को पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी, चौकी स्टॉफ, जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव, सरपंच एवं हायर सेकेंडरी स्कूल पडनिया प्रिनिपॉल, टीचर्स और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page