LETEST
Blog

सक्ती पुलिस की कार्रवाई: महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा जेल…

सक्ती जिला में महिला से छेड़छाड़ के मामला सामने आया था। शक्ति पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सक्ती छत्तीसगढ़ // मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.04.2026 को पीड़िता थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह अपने घर पर अकेली थी उसी समय इसके श्रवण पटेल उर्फ सरवन पटेल निवासी जगदल्ला का आया और घर के बाहर से पीने के लिए पानी मांगा जिसे पीड़िता द्वारा पीने के लिए पानी देने पर बेईज्जत करने की बुरी नियत से हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ किया और पीड़िता द्वारा छुड़ाने का प्रयास करने पर नहीं छोड़ रहा था पीड़िता द्वारा अपने बचाव के लिए चिल्लाने पर श्रवण पटेल उर्फ सरवन पटेल वहां से भाग गया। कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 156/2026, धारा 74 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने के दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डाॅ0 भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में तत्काल पुलिस टीम रवाना कर आरोपी श्रवण पटेल उर्फ सरवन पटेल उसके सकुनत पर दबिस देकर पकड़ा गया। जिसे पूछताछ करने पर अपराध धारा सदर का घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपी श्रवण पटेल उर्फ सरवन पटेल पिता कुसोंराम पटेल साकिन ग्राम जगदल्ला का कृत्य धारा सदर 74 बीएनएस का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सउनि नीलमणी कुुसुम, प्र.आर. शब्बीर मेमन, आरक्षक राधेश्याम लहरे,श्याम गबेल, प्रमोद खाखा, बृजमोहन नेताम, महिला आरक्षक अनिता कंवर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page