LETEST
Blog

मुड़ापार साप्ताहिक बाजार में आग लगने से 2 बंद ठेला जलकर खाक… देखें वीडियो

कोरबा छत्तीसगढ़ // एसईसीएल कोरबा के मुड़ापार स्थित मुख्य अस्पताल के समीप संचालित साप्ताहिक बाजार क्षेत्र में कचरे के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और 2 बंद ठेलों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों बंद ठेले पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page