LETEST
Blog

पत्नी पर अवैध संबंध शक ने बनाया कातिल! युवक को घर बुलाकर पिता पुत्र ने उतारा मौत के घाट…

बिलासपुर : सकरी थाना क्षेत्र स्थित सैदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चरित्र पर संदेह के चलते एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से मुंगेली निवासी और पेशे से शिक्षक शिव कांबले को अपनी पत्नी और राम्हेपुर निवासी दावेंद्र बघेल (27) के बीच संबंध होने का संदेह था। इसी शक को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद और तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह और सामाजिक बदनामी से बचने के लिए परिवार छह दिन पहले ही मुंगेली से बिलासपुर आकर सैदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने लगा था।

पुलिस के मुताबिक शनिवार को इसी मुद्दे को लेकर घर में फिर विवाद हुआ। इस दौरान शिव कांबले ने अपनी पत्नी से दावेंद्र बघेल को फोन कर घर बुलाने के लिए कहा। महिला के बुलाने पर दावेंद्र नए मकान में पहुंचा, जहां शुरुआत में बातचीत हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया।

स्थिति बिगड़ती देख महिला घर से निकलकर सीधे सकरी थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दावेंद्र बघेल की मौत हो चुकी थी।

प्राथमिक जांच और फॉरेंसिक टीम की पड़ताल में सामने आया कि दावेंद्र के साथ मारपीट की गई और बाद में उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दी गई, जिसके बाद पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपी पिता और पुत्र को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page