LETEST
Blog

22 लाख की यात्री बस चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बस बरामद…

कोरबा, 4 जून 2026 – “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत चौकी सीएसईबी रामपुर पुलिस ने 22 लाख रुपये कीमत की चोरी गई यात्री बस को कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार 03/06/2026 को प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी यात्री बस क्रमांक CG-10-G-1601 नया बस स्टैंड कोरबा से चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान बस के कंडक्टर ने चोरी गई बस और आरोपी की पहचान कर ली। कंडक्टर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी मनजीत सिंह टोप्पो, 31 वर्ष, निवासी बंधियापारा सिल्ली, थाना पाली कोहड़िया के पास दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने बस चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने बस को सुरक्षित बरामद कर जब्त कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की गई है। कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page