LETEST
Blog

SP विजय पाण्डेय का बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक: जांजगीर पुलिस में 80 जवानों का तबादला, 3 साल से जमे कर्मचारियों की कुर्सी हिली…

यातायात शाखा में 3 साल से ऊपर जमे 23 कर्मचारियों को थाने भेजा | थाना-चौकी के जवान यातायात में | 5 जून को करही में पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ

जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ // जिले की कानून-व्यवस्था को ‘चुस्त-दुरुस्त’ करने के लिए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS ने महकमे में बड़ा सर्जिकल स्ट्राइक कर दिया है। बुधवार को जारी आदेश में एक झटके में 80 प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का तबादला कर दिया गया।

3 साल से जमे थे, अब कुर्सी छिनी

SP का सबसे बड़ा निशाना वो कर्मचारी रहे जो 3 साल या उससे ज्यादा समय से एक ही थाना, चौकी या यातायात शाखा में जमे हुए थे। आदेश साफ है- “पारदर्शिता और दक्षता के लिए रोटेशन जरूरी है।” प्रशासनिक संतुलन बनाने के लिए इन सभी को अलग-अलग थाना-चौकी में भेजा गया है।

यातायात शाखा पर सबसे बड़ी गाज

सबसे ज्यादा 23 कर्मचारी यातायात शाखा से हटाए गए हैं। ये सभी 3 साल से ऊपर से वहीं पदस्थ थे। इन्हें अब जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और करही में भेजा गया है। वहीं थाना-चौकी में जमे कर्मचारियों को यातायात शाखा में लाया गया है। इससे थानों में फोर्स बढ़ेगी और यातायात में भी नई टीम मिलेगी।

करही को मिली अलग पुलिस टीम

बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही के लिए SP ने अलग व्यवस्था की है। 5 जून को वहां पुलिस सहायता केंद्र का शुभारंभ हो रहा है। इसके लिए अलग से प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों की पदस्थापना कर दी गई है। अब ग्रामीणों को त्वरित पुलिस सहायता मिलेगी।

मकसद: कानून-व्यवस्था और मजबूत

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि इस फेरबदल से थाना स्तर पर पुलिस बल बढ़ेगा और कानून-व्यवस्था के काम में मजबूती आएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर पुलिसिंग होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page