LETEST
Blog

सक्ती में दिनदहाड़े फायरिंग: घरेलू विवाद में रिवाल्वर-कट्टा निकला, दो आरोपी जेल भेजे गए…

कर्रापाली तालाब के पास 04 जून की शाम वारदात | SP प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर टीम ने दबोचा | खाली कारतूस बरामद, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर.

सक्ती छत्तीसगढ़ // घरेलू विवाद में समझाइश देने पहुंचे रिश्तेदारों पर रिवाल्वर से फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को सक्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 देशी रिवाल्वर और 01 देशी कट्टा बरामद हुआ है। घटनास्थल से फायर किए गए राउंड का खाली केस भी मिला है।

*क्या है पूरा मामला
प्रार्थी अजय सिंह गोड़, निवासी बालपुर थाना चांपा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 04.06.2026 को उसके चाचा ससुर महंगु गोड़ के बुलाने पर वह ग्राम कर्रापाली गया था। वहां रिश्तेदार तीजबाई को उसका पति दिलेश्वर सिदार आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करता था। परिवार के साथ दिलेश्वर को समझाने पहुंचे तो वह नाराज होकर चला गया।

*तालाब के पास घात लगाकर हमला
शाम करीब 5.30 बजे जब प्रार्थी, बुंदीबाई, महंगु गोड़ और रमेश गोड़ वापस गांव लौट रहे थे, तो कर्रापाली के बाहर तालाब के पास दिलेश्वर सिदार और उसका साथी सोमदेव सिदार मिले। दोनों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान दिलेश्वर ने रिवाल्वर से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। सभी लोग झुककर और पीछे हटकर बचे, गोली सड़क पर लगी। सोमदेव भी हथियार लिए धमका रहा था कि ‘आज इन्हें नहीं छोड़ेंगे’।

*SP के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए SP प्रफुल्ल कुमार ठाकुर IPS के निर्देश, ASP पंकज पटेल और SDOP डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित की गई। दबिश देकर आरोपी _दिलेश्वर सिदार, 30 वर्ष, कर्रापाली_ और _सोमदेव सिदार, निवासी कर्रापाली_ को पकड़ा गया।

*रिवाल्वर-कट्टा बरामद
पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल किया। दिलेश्वर के कब्जे से 01 देशी रिवाल्वर और सोमदेव से 01 देशी कट्टा जब्त किया गया। घटनास्थल से खाली कारतूस भी बरामद हुआ।

*केस दर्ज, जेल भेजे गए
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 251/2026, धारा 109(1), 296, 3(5) BNS तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर उप जेल सक्ती भेज दिया गया है।

SP प्रफुल्ल ठाकुर ,सक्ती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page