
5 जून से 21 जून तक चलेगा जनसंपर्क अभियान | सुभाष ब्लॉक में जिला स्तरीय वृक्षारोपण | ’12 साल विकास-विश्वास के’ थीम पर घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता.

कोरबा छत्तीसगढ़ // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान की शुरुआत की। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में जिले भर में वृहद वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
*आत्मानंद स्कूल में जिला स्तरीय कार्यक्रम*
अभियान के तहत एनसीडीसी, सुभाष ब्लॉक स्थित आत्मानंद स्कूल में जिला स्तरीय भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, पवन गर्ग, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
*’माँ के सम्मान और पर्यावरण का संगम’ – गोपाल मोदी*
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और मातृशक्ति के प्रति सम्मान का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों में विकास, सुशासन, सेवा और जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित हुए हैं, जिससे जनता का विश्वास लगातार सुदृढ़ हुआ है।
*21 जून तक चलेगा जनसंपर्क*
जिलाध्यक्ष मोदी ने बताया कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस से 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक विभिन्न जनसंपर्क एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम चलेंगे। “12 साल विकास, विश्वास और जनकल्याण के” तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता घर-घर जाकर PM मोदी के 12 वर्षों के विकास कार्यों, उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे।
*संकल्प के साथ समापन*
कार्यक्रम के अंत में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने व उनकी देखभाल करने का वादा किया। पूरे आयोजन में उत्साहपूर्ण माहौल रहा।
—
* कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे *
महापौर संजू देवी राजपूत, जिला महामंत्री संजय शर्मा-अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी-पवन गर्ग, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन-रुक्मणी नायर, जिला सह कोषाध्यक्ष नवीन अरोड़ा,महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रिती स्वर्णकार, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, मनीष मिश्रा, मनोज लहरे, सह संवाद प्रमुख शैलेंद्र यादव, संजय राठौर, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी नीरज ठाकुर, अविनाश दुबे, डॉ विजय राठौर, रामनारायण सराफ, कुलसिंह कंवर, राजेश लहरी और शशि चंद्रा सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।



