
कोरबा छत्तीसगढ़ // जिला दंडाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सत्यम सोनी, पिता आत्माराम सोनी, उम्र 30 वर्ष, निवासी शिवनगर रूमगरा, थाना बालको नगर को एक वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर कर दिया है।
4 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार सत्यम सोनी को 24 घंटे के भीतर कोरबा जिले के साथ-साथ बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती, रायगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की राजस्व सीमाओं से बाहर जाना होगा। आदेश प्रभावी रहने तक बिना वैधानिक पूर्वानुमति के इन जिलों में प्रवेश वर्जित रहेगा।
जिला दंडाधिकारी ने आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।



