LETEST
Blog

भाजपा नेता नवीन अरोरा की माता राजरानी अरोरा का निधन, रविवार को अंतिम यात्रा…

कोरबा छत्तीसगढ़ // नगर के प्रतिष्ठित नागरिक और पूर्व पार्षद भाजपा नेता नवीन अरोरा की माता श्रीमती राजरानी अरोरा का 85 वर्ष की आयु में 6 जून शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ थीं और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

श्रीमती राजरानी अरोरा अपने पीछे पुत्र योगेश अरोरा, राकेश अरोरा, पौत्र अंकित (मोंटी), अंशुल और यश अरोरा सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन की खबर से परिजनों, नगरजनों, पंजाबी बिरादरी और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।

अंतिम यात्रा 7 जून रविवार को प्रातः 10 बजे पुराना बस स्टैंड, मेन रोड स्थित गौरीशंकर मंदिर के पीछे वाले निवास से अंतिम दर्शन के बाद मोतीसागर पारा मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page