LETEST
Blog

जांजगीर पुलिस को बड़ी कामयाबी: पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी को दबोचा, सहयोगी पहले ही जा चुका जेल…

जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़ // नाबालिग से जुड़े गंभीर मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी हिमांशु खूंटे उर्फ ईमानुयेन खूंटे, उम्र 20 वर्ष, निवासी पथर्रा थाना नवागढ़ को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में सहयोगी आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

*क्या है मामला
पुलिस के अनुसार, आरोपी हिमांशु खूंटे पर आरोप है कि उसने पीड़िता को फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपराध किया। रिपोर्ट के मुताबिक, 19 मई 2026 की रात आरोपी अपने दोस्त आनंद चौहान के साथ पीड़िता के घर पहुंचा था। पीड़िता के बाहर आने पर मना करने पर आरोपी ने मारपीट की और वहां से भाग गया।

*केस दर्ज, एक आरोपी पहले गिरफ्तार
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 169/2026, धारा 64(2), 3(5) BNS तथा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर सहयोगी आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।

*मुख्य आरोपी फरार था
मुख्य आरोपी हिमांशु खूंटे घटना दिनांक से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी पतासाजी कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

*पुलिस टीम का योगदान
इस कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पांडे, थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उप निरीक्षक नजीर हुसैन एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page