LETEST
Blog

खनिज माफिया पर कलेक्टर की सख्ती: एक दिन में 9 ट्रैक्टर, 2 हाइवा, 2 टीपर समेत 14 वाहन जब्त, थानों में खड़े…

कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर 6 जून को विशेष जांच अभियान | सुराकछार, रैंकी, कुदुरमाल, बांकीमोगरा में भी कार्रवाई | कुसमुंडा, हरदीबाजार, दर्री थानों में रखे गए वाहन.

कोरबा छत्तीसगढ़ // जिले में गौण खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने शुक्रवार को बड़ा एक्शन लिया। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में दो उड़नदस्ता दलों ने 15 संदिग्ध स्थानों पर छापा मारकर 14 वाहन जब्त किए।

*15 जगहों पर सघन जांच
अभियान के तहत सीतामढ़ी, कपाटमुडा, सुराकछार, नरईबोध, रैंकी, कुदुरमाल, बरमपुर, बांकीमोगरा, सुमेधा, कुमगरी, घनाकछार, कटघोरा, कछार, दर्री, धवईपुर क्षेत्रों में अवैध खनिज परिवहन एवं उत्खनन की जांच की गई।

*ये वाहन हुए जब्त
जांच के दौरान कपाटमुडा, नरईबोध, रैंकी, कुदुरमाल, सुराकछार, दर्री, बांकीमोगरा तथा अन्य क्षेत्रों में अवैध उत्खनन व परिवहन करते पाए गए 14 वाहन जब्त किए गए। इनमें 1 चेन माउंटेन, 9 ट्रैक्टर, 2 हाइवा और 2 टीपर शामिल हैं।

जब्त वाहनों को नियमानुसार कार्रवाई के लिए कुसमुंडा थाना, हरदीबाजार थाना, दर्री थाना, बांकीमोगरा थाना और खनिज जांच नाका उरगा में अभिरक्षा में रखा गया है।

*विभाग बोला- अभियान जारी रहेगा
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है।

विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिले में अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page